सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Ncc kya hai puri jankari | Ncc kya hai hindi mein


Ncc kya hai puri jankari | Ncc kya hai hindi mein


आप सभी लोग NCC के बारे मै जानना चाहते हैं तो आप सभी लोग बिल्कुल ही सही जगह पर आए है। यह ब्लॉग पोस्ट एक NCC कैंडैट् के द्वारा लिखा गया है, जिससे की आप सभी को एकदम सटीक जानकारी जानने को मिलेगी।


Ncc kya hai
Ncc kya hai puri jankari 












यह ब्लॉग कुछ इस प्रकार है।


• NCC मैं कितने विंग होते हैं।
• NCC को किस के द्वारा चलाया जाता है।
• NCC के कितने निर्देशालय है।
• NCC भारत के कितने स्कूल और कॉलेजों में है।
• NCC मैं कितने डिवीजन होते हैं।
• NCC कैंडिट्स की संख्या भारत में कितनी है।
• NCC में कितने ग्रुप हेड क्वार्टर्स है।
• NCC में कितने आर्मी विंग युनिट्स है।
• NCC में कितने नेवल विंग युनिट्स है।
• NCC में कितने एयर विंग युनिट्स है।

NCC भारत सरकार के द्वारा चलाए जानेवाला सबसे बड़ा सैन्य कैडैट् कोर है। NCC की स्थापना कब की गई और इसे ब्रिटिशो ने किस लिए बनाया अगर आप ये जानना चाहते हैं तो आपको हमारे ब्लॉग में इसके बारे में भी आर्टिकल मिल जाएगा। आप उसे भी पढ़ सकते हैं। नहीं तो आप सभी लोग इस लिंक " NCC स्थापना " पर क्लिक करके भी आप उस आर्टिकल पर जा सकते हैं। आइए अब आगे बढ़ते हैं।
  
NCC में तीन विंग ( विभाग ) होते है। 
1. आर्मी विंग
2. नौसेना विंग
3. एयर विंग

इन तीनों विंगो को सेना के जवानों द्वारा चलाया जाता है। जैसे की आर्मी विंग को आर्मी के जवानों द्वारा , नौसेना विंग को नैवी के जवानों द्वारा , और एयर विंग को एयरफोर्स के जवानों द्वारा चलाया जाता है।

NCC के सफल संचालन के लिए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा NCC निर्देशालयो की स्थापना साल 1948 मैं की गई थी। आज के समय में भारत में 17 निर्देशालय पूणरूप से कार्यरत हैं और वे अपनी भुमिका निभा रहे हैं।

इन निर्देशालयो की सूची कुछ इस प्रकार है।
1. आंध्रप्रदेश और तेलंगाना 
2. बिहार और झारखंड
3. दिल्ली
4. गुजरात दादरा और नगर हवेली
5. जम्मू कश्मीर और लद्दाख
6. कर्नाटक और गोवा
7. केरला और लक्ष्यद्वीप
8. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़
9. महाराष्ट्र
10. उत्तर पश्चिम क्षेत्र ( seven sisters )
11. ओडिशा
12. पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, और चंडीगढ़
13. राजस्थान
14. तमिलनाडु, पांडिचेरी, अंडमान-निकोबार 
15. उत्तर प्रदेश
16. उत्तराखंड
17. पश्चिम बंगाल और सिक्किम


शायद अब आप लोगों को NCC के बारे में थोड़ा बहुत समझ आ रहा होगा। अब हम इस ब्लॉग के अगले पड़ाव की और बढ़ते हैं। आज के समय में भारत देश में लगभग 4560 कोलेज और 7106 स्कूलों में NCC का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

भारत में NCC को दो रूपों में चलाया जाता है। 
1. JD :- junior division ( जूनियर डिवीजन )
2. SD :- senior division ( सीनियर डिविजन )

चलिए अब आप सभी को इन दोनों रूपों के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हैं। 

जुनियर डिवीजन :- इस डिवीजन में हाईस्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। इस डिवीजन में बच्चों को सेना का बेसिक प्रशिक्षण दिया जाता है, और कुछ भी अधिक नहीं सिखाया जाता।

सीनियर डिवीजन :- इस डिवीजन में कोलेज में पड़ रहे लड़के - लड़कीयों को सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। सेना के अंदर की जानेवाली 70 - 80% कार्यवाही सीनियर डिवीजन के लड़के - लड़कीयों को सिखाईं जाती है। जिससे की वह सेना में शामिल होने के काबिल बन सकें।

आज के समय में भारत देश में NCC के कैडिट्स की संख्या 13 लाख से अधिक है। तो अब आप सभी लोग समझ सकते हैं की इतनी बड़ी संख्या में कैडिट्स को प्रशिक्षण देना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए भारत में 95 ग्रुप हेड क्वार्टर्स 667 आर्मी विंग युनिट्स 60 नेवल विंग युनिट्स और 61 एयर विंग युनिट्स कार्यरत हैं।

अब मुझे लग रहा है की आप सभी लोगो को NCC के बारे में समझ आ ही गया होगा, अगर हम इस ब्लॉग का एक संक्षिप्त निचोड़ निकाले तो NCC भारत सरकार के रक्षामंत्रालय द्वारा चलाए जानेवाला एक प्रशिक्षण है। जिस्मे स्कूल और कॉलेज के बच्चों को सेना के तौर-तरीकों तथा कायदे कानून सिखाये जाते हैं, जिससे की बच्चे इन्हें सीख कर सैना मैं जाने के हकदार बन सके।

दोस्तों अगर आप एनसीसी के बारे में और भी जानकारी जानना चाहते हैं। तो हमने एनसीसी के बारे में कई सारी पोस्ट अपने ब्लॉग पर लिखीं हैं, उनके लिंक हमने नीचे दिए हुए हैं। आप उन पर क्लिक करके उन्हें Check out कर सकते हैं।



टिप्पणियाँ