सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

NCC सम्मान और पुरस्कार | Ncc Honour and Award

N NCC सम्मान और पुरस्कार | Ncc Honours and Awards 


दोस्तों हमारी भारतीय सेनाओं में अपनी बहादुरी साबित करने वालों जवानों को सेना द्वारा विशिष्ट सेवा मेडल/पुरस्कार दिए जाते हैं। एक जवान जब अपने देश के लिए अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश के लिए लड़ते हैं या कुर्बान होते हैं तब सेनाओं द्वारा उनकी वीरता के लिए पुरस्कार दिया जाता हैं।


दोस्तों इसी तरह NCC में भी सम्मान एवं पुरस्कार दिए जाते हैं। इनकी शुरूआत साल 1984 में की गई थी। यह पुरस्कार असोसिएट NCC आफिसर, अंन्डर आफिसर इन्स्क्रिटर्स, एवं NCC में शामिल सभी कैडेट्स को उनकी वीरता के लिए सम्मान तथा पुरस्कार भेंट किया जाता है।


Ncc awards and honours
Ncc awards and honours 


दोस्तों NCC में सम्मान एवं पुरस्कार के चार प्रकार होते हैं।


1. रक्षामंत्री पदक 

2. रक्षामंत्री प्रशंसा पत्र

3. रक्षा सचिव प्रशंसा पत्र

4. महानिदेशक प्रशंसा पत्र


आइए दोस्तों अब इन सभी पुरस्कारो को और अच्छी तरह से जानते हैं।


1. रक्षामंत्री पदक :- यह पदक रक्षामंत्री द्वारा दिया जाता है। इस पदक की शुरुआत साल 1989 में किया गया था।


2. रक्षामंत्री प्रशंसा पत्र :- यह प्रशंसा-पत्र रक्षामंत्री द्वारा दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत भी साल 1989 में से किया गया था।


3. रक्षा सचिव प्रशंसा पत्र :- यह प्रशंसा-पत्र रक्षा सचिव द्वारा दिया जाता है और इसकी शुरुआत साल 1984 से हुई थी।


4. महानिदेशक प्रशंसा-पत्र :- यह प्रशंसा-पत्र डी जी एन सी सी ( DG NCC) के द्वारा दिया जाता है और इसकी शुरुआत साल 1984 में किया गया था।



इन‌ सभी पदकों में सबसे बड़ा रक्षामंत्री पदक होता है। इस पदक की एक खास बात है। इस पदक की एक खास बात है, इसे सिर्फ एक ही बार प्रति वर्ष में दिया जाता है। और पूरे साल के दौरान इन सभी पदकों को NCC दिवस पर घोषित किये जाते हैं और रक्षामंत्री द्वारा RDC कैम्प दिल्ली में इन सभी पदकों का वितरण किया जाता है।


इनके अलावा भी श्रेष्ठ कैंडिटो को उनके राज्य के राज्यपाल या मुख्यमंत्री द्वारा मेडल के साथ कुछ धनराशि भी भेंट स्वरूप में दिया जाता है। जिससे की कैडेट को अच्छे कार्यो करने के प्रति बढ़ावा मिलता है।


आप सभी ने ये तो जान लिया की NCC में सम्मान एवं पुरस्कार कितने प्रकार के होते हैं लेकिन NCC कैडिट ऐसा क्या करता है की वो हकदार बनता है, NCC पुरस्कार एवं सम्मान का।


1. उच्च कोटि का साहस बताने पर

2. कर्तव्य परायणता के लिए

3. दुर्घटनाओं से बचाने के कार्यों हेतु


जिस कार्य को करने से NCC का नाम रौशन हो साथ ही साथ देश का भी भला हो उन कार्यों को करने पर NCC सम्मान एवं पुरस्कार कैंडिटो को प्रदान किए जाते हैं।

दोस्तों अगर आप एनसीसी के बारे में और भी जानकारी जानना चाहते हैं। तो हमने एनसीसी के बारे में कई सारी पोस्ट अपने ब्लॉग पर लिखीं हैं, उनके लिंक हमने नीचे दिए हुए हैं। आप उन पर क्लिक करके उन्हें Check out कर सकते हैं।

- Ncc kya hota hai

- Ncc ki sthapna kyo ki gai 


टिप्पणियाँ